Jeevika Rojgar Mela 2025: 8वीं से ग्रेजुएट तक के लिए ब्लॉक लेवल सीधी भर्ती | सुनहरा अवसर

Jeevika Rojgar Mela 2025 के तहत बिहार में जिलावार रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (BRLPS – Jeevika) द्वारा ग्रामीण युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाया जा रहा है।

अगर आप भी इस रोजगार मेला में भाग लेना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। यहां आपको तिथि, स्थान, पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है।

Jeevika Rojgar Mela 2025 : Overview

विवरणजानकारी
Post NameJeevika Rojgar Mela 2025 – 8वीं से ग्रेजुएट तक सीधी भर्ती
Post Date19 दिसम्बर 2025
Post TypeJob Camp
Update NameBihar Jeevika Rojgar Mela
रोजगार मेला तिथि20 दिसम्बर 2025
Apply ModeOffline
Official Websitebrlps.in

Jeevika Rojgar Mela 2025 क्या है?

यह रोजगार मेला ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) और दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY) के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से ग्रामीण युवाओं को सीधे कंपनियों से जुड़कर रोजगार पाने का अवसर मिलता है।

Jeevika Rojgar Mela 2025 : रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का स्थान

इस बार जीविका द्वारा रोजगार मेला भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड में आयोजित किया जा रहा है।

स्थान
ब्लॉक ऑफिस ग्राउंड, बिहपुर, जिला – भागलपुर

आयोजक
प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई, बिहपुर

संपर्क नंबर
6200352366

Jeevika Rojgar Mela 2025 : तिथि और समय

विवरणजानकारी
दिनांक20 दिसम्बर 2025 (शनिवार)
समयसुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक

Jeevika Rojgar Mela 2025 : पात्रता

इस रोजगार मेला में भाग लेने के लिए न्यूनतम पात्रता इस प्रकार है—

  • शैक्षणिक योग्यता: साक्षर से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थी
  • आयु सीमा: 18 वर्ष से 35 वर्ष

Jeevika Rojgar Mela 2025 : आवश्यक दस्तावेज

रोजगार मेला में शामिल होने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है—

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र
  • आयु प्रमाण-पत्र (छायाप्रति)
  • पासपोर्ट साइज फोटो – 4
  • आधार कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
  • ड्राइविंग लाइसेंस (यदि हो)
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • बी.पी.एल कार्ड (यदि हो)

Jeevika Rojgar Mela 2025 : आवेदन प्रक्रिया

इस रोजगार मेला में ऑनलाइन आवेदन की आवश्यकता नहीं है
आपको केवल—

  • सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ
  • निर्धारित तिथि और समय पर
  • बताए गए स्थान (ब्लॉक ऑफिस ग्राउंड, बिहपुर) पर उपस्थित होना होगा।

वहां पर आपकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार रोजगार, स्वरोजगार या प्रशिक्षण के लिए आवेदन कराया जाएगा।

महत्वपूर्ण सूचना

  • यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है।
  • किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • अधिक जानकारी के लिए जीविका प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई, बिहपुर से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
Join Us

Leave a Comment