Bihar Mahila Rojgar Yojana Next Payment Date: बिहार की महिलाओं के लिए एक बार फिर से खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सरकार ने अगली किस्त (चौथी बार) के भुगतान की तिथि जारी कर दी है। अगर आपने भी इस योजना के तहत आवेदन किया है और अब तक पैसा नहीं मिला है, तो इस बार आपके खाते में राशि आ सकती है। आइए जानते हैं इस योजना की पूरी जानकारी, किस्त की तारीख और इससे मिलने वाले लाभों के बारे में।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क्या है?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को ₹2 लाख 10 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता देती है ताकि वे अपना स्वरोजगार या छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें।
पहली किस्त में ₹10,000 रुपये दिए जाते हैं, जिससे महिलाएं अपने रोजगार की शुरुआत कर सकें। जब महिला लाभार्थी काम शुरू करती है और विभागीय जांच में सब कुछ सही पाया जाता है, तो उन्हें बाकी ₹2 लाख रुपये की राशि अगली किस्तों में प्रदान की जाती है।
Bihar Mahila Rojgar Yojana Next Payment Date – महिला रोजगार योजना का अगला किस्त कब आएगा?
सरकार ने बताया है कि महिला रोजगार योजना की पांचवीं किस्त का पैसा 24 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को जारी किया जाएगा।
इस तिथि को बिहार सरकार द्वारा लाखों महिलाओं के बैंक खातों में ₹10,000 की राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी।
अगर आपने पहले चार बार में पैसा प्राप्त नहीं किया है, तो इस चौथी बार में आपका नाम लाभार्थियों की सूची में शामिल हो सकता है। इसलिए अपने बैंक खाते को आधार से लिंक रखें और आवेदन की स्थिति नियमित रूप से जांचते रहें।
Bihar Mahila Rojgar Yojana Payment Schedule 2025
नीचे सरकार द्वारा जारी आगामी भुगतान तिथियों की सूची दी गई है। इन सभी तिथियों पर पात्र महिलाओं को ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से राशि भेजी जाएगी –
| भुगतान तिथि | दिन | राशि (₹) |
|---|---|---|
| 3 अक्टूबर 2025 | शुक्रवार | ₹10,000 |
| 6 अक्टूबर 2025 | सोमवार | ₹10,000 |
| 17 अक्टूबर 2025 | शुक्रवार | ₹10,000 |
| 24 अक्टूबर 2025 | शुक्रवार | ₹10,000 |
| 31 अक्टूबर 2025 | शुक्रवार | ₹10,000 |
| 7 नवम्बर 2025 | शुक्रवार | ₹10,000 |
| 14 नवम्बर 2025 | शुक्रवार | ₹10,000 |
| 21 नवम्बर 2025 | शुक्रवार | ₹10,000 |
| 28 नवम्बर 2025 | शुक्रवार | ₹10,000 |
| 5 दिसम्बर 2025 | शुक्रवार | ₹10,000 |
| 12 दिसम्बर 2025 | शुक्रवार | ₹10,000 |
| 19 दिसम्बर 2025 | शुक्रवार | ₹10,000 |
| 26 दिसम्बर 2025 | शुक्रवार | ₹10,000 |
नोट: यदि किसी तिथि पर तकनीकी कारणों या सरकारी कार्यों के चलते विलंब होता है, तो राशि अगली निर्धारित तिथि पर भेजी जाएगी। सभी पात्र महिलाओं को किस्तें मिल जाने तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
अब तक कितनी बार भेजा जा चुका है पैसा?
बिहार सरकार ने अब तक तीन बार इस योजना की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी है।
- पहली किस्त – 26 सितंबर 2025 को ₹10,000 (75 लाख महिलाओं को लाभ)
- दूसरी किस्त – 3 अक्टूबर 2025 को ₹10,000 (25 लाख महिलाओं को लाभ)
- तीसरी किस्त – 6 अक्टूबर 2025 को ₹10,000 (21 लाख महिलाओं को लाभ)
अब सरकार चौथी बार 17 अक्टूबर 2025 को भुगतान करने जा रही है।
इस योजना से मिलने वाले लाभ
- रोजगार के अवसर: महिलाओं को स्वरोजगार और नौकरी के नए अवसर मिलते हैं।
- आर्थिक आत्मनिर्भरता: महिलाएं खुद कमाने लगती हैं और परिवार को आर्थिक सहयोग देती हैं।
- कौशल विकास: योजना के तहत प्रशिक्षण भी दिया जाता है ताकि महिलाएं अपने काम में दक्ष बनें।
- सरकारी सहायता: बैंक ऋण, अनुदान और सब्सिडी के रूप में सहायता मिलती है।
- सामाजिक सशक्तिकरण: ग्रामीण और पिछड़े वर्ग की महिलाओं की स्थिति में सुधार होता है।
पैसा कैसे जांचें?
- अपने बैंक खाते की पासबुक अपडेट करें।
- मोबाइल बैंकिंग ऐप या DBT पोर्टल पर जाएँ।
- योजना की वेबसाइट mmry.brlps.in पर लॉगिन करें।
- “Payment Status” सेक्शन में जाकर अपना आवेदन नंबर या आधार नंबर डालें।
- यदि पैसा आ गया है तो “Payment Success” दिखेगा, नहीं तो “Pending” या “Under Process” दिखेगा।
निष्कर्ष
बिहार महिला रोजगार योजना ने लाखों महिलाओं की जिंदगी में नया बदलाव लाया है। यह योजना महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है बल्कि उन्हें समाज में आत्मनिर्भर और सम्मानित भी कर रही है।
अगर आपने भी इस योजना के तहत आवेदन किया है और अब तक पैसा नहीं मिला है, तो तैयार रहें — आपकी चौथी किस्त 17 अक्टूबर 2025 को आपके खाते में आने वाली है।
सरकार ने कहा है कि यह भुगतान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, इसलिए जिन महिलाओं को अभी तक पैसा नहीं मिला है, उन्हें जल्द ही राशि भेज दी जाएगी।






