Bihar Mahila Rojgar Yojana Online Apply 2025: बिहार सरकार दे रही है सभी महिलाओं को ₹10,000?

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025: क्या आप बिहार राज्य से है और आप एक महिला है, तो हम आपको बता दे कि बिहार सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिहार महिला रोजगार योजना की शुरुआत की गई है इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को खुद का रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपए की पहली किस्त प्रदान कर रही है।

यदि आप भी Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 के बारे में सभी जानकारी प्राप्त करके इसका लाभ लेना चाहती है, तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े क्योंकि इस लेख में हमने आपको इस योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की है जिससे कि आप बहुत आसानी से इस योजना का लाभ ले पाएगी।

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 : Overviews

लेख का नामBihar Mahila Rojgar Yojana 2025
लेख का प्रकारSarkari Yojana
किसके द्वारा शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा
लाभ10 हजार रुपए
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
योजना की शुरुआत कब हुई29 अगस्त 2025
प्रक्रियाजल्द ही
आधिकारिक वेबसाइट https://mmry.brlps.in/

बिहार के मुख्यमंत्री ने माननीय नीतीश जी ने ट्विटर के माध्यम से बिहार महिला रोजगार योजना की जानकारी साझा की

हमलोगों ने नवम्बर, 2005 में सरकार बनने के बाद से ही महिला सशक्तीकरण के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अब महिलाएं अपनी मेहनत से न केवल बिहार की प्रगति में अपना योगदान दे रही हैं बल्कि वे अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही हैं। इसी मिशन को आगे बढ़ाते हुए हमलोगों ने महिलाओं के हित में अब एक महत्वपूर्ण एवं अभूतपूर्व निर्णय लिया है जिसके सकारात्मक दूरगामी परिणाम होंगे।

हमारी सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नई योजना ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की स्वीकृति दी है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है।

1. आर्थिक सहायता के रूप में सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद के रोजगार हेतु 10 हजार रुपए की राशि प्रथम किस्त के रूप में दी जाएगी।

2. इच्छुक महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। इसकी पूरी व्यवस्था एवं प्रक्रिया का निर्धारण ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा किया जाएगा एवं इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग का भी आवश्यकतानुसार सहयोग लिया जाएगा।

3. सितम्बर, 2025 से ही महिलाओं के बैंक खाते में राशि का हस्तांतरण प्रारंभ कर दिया जाएगा।

4. महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के 6 माह के बाद आकलन करते हुए 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता आवश्यकतानुसार दी जा सकेगी।

5. राज्य में गांवों से लेकर शहर तक महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट बाजार विकसित किए जाएंगे।

मुझे विश्वास है कि इस योजना के क्रियान्वयन से न सिर्फ महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी बल्कि राज्य के अंदर ही रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे तथा मजबूरी में लोगों को रोजगार के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

बिहार महिला रोजगार योजना के लाभ

  • इस योजना में सिर्फ राज्य की महिलाएं ही आवेदन कर पाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को 10 हजार रुपए की पहली किस्त प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत 6 महीने पुराना रोजगार होने पर महिलाओं को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Eligibility for Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025

यदि आप Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 में ऑनलाइन आवेदन करना चाहती है, तो आपको नीचे दी हुई सभी योग्यताओं को पूर्ति करनी होगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –

  • महिला बिहार राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए
  • महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • महिला के पास इस योजना में मांगे जाने वाले सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।

सितंबर माह में मिलेंगे महिलाओं को 10 हजार रुपए?

बिहार राज्य के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी द्वारा प्रदान की हुई जानकारी के अनुसार सितंबर माह में महिलाओं के आवेदन लिए जाएंगे और आवेदन प्राप्त करने के बाद महिलाओं को सितंबर महीने में ही इस योजना की पहली 10 हजार रुपए की किस्त प्रदान की जाएगी और रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद आपके रोजगार की जांच की जाएगी यदि आपका रोजगार पसंद आता है, तो आपको अपने रोजगार को बढ़ाने के लिए 2 लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Documents for Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025

यदि आप Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 में ऑनलाइन आवेदन करना चाहती है, तो आपको नीचे दिए हुए सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • महिला अगर पढ़ी हो तो (योग्यता प्रमाण पत्र)
  • बैंक खाते की पासबुक (जो NPCI से लिंक हो )
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ई मेल आईडी
  • मोबाइल नंबर आदि।

How To Online Apply Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025

यदि आप Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 में ऑनलाइन आवेदन करना चाहती है, तो हम आपको बता दे कि बिहार सरकार द्वारा अभी इस की कोई भी ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी नहीं की गई है हम आपको बता दे कि बिहार सरकार सितम्बर महीने में इस योजना की आवेदन प्रक्रिया जारी कर देगी और तभी हम आपको अपने onlineupdatestm.in के माध्यम से जानकारी प्रदान कर देगे।

Important Link 

Offline Form Download Linkऑफलाइन पता करें
Online Apply Linkclick Here

निष्कर्ष 

दोस्तो आज के इस लेख में हमने आपको Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 के बारे में सभी जानकारी प्रदान की है मै आशा करता हु की आपको यह जानकारी पसंद आयेगी यदि आपको यह जानकारी पसन्द आती है, तो इसे जरूरतमंद महिलाओं और अपनी बहनों के साथ जरूर साझा करें।

Join Us

Leave a Comment